चानू ने कुल 202 किलोग्राम भार उठाकर भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। उन्होंने मेडल जीतने के बाद अपनी ख़ुशी का इज़हार करते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार को धन्यवाद देती हूँ और ख़ासकर अपनी माँ को जिन्होंने बहुत त्याग किया और मेरे ऊपर भरोसा रखा. मैं अपनी सरकार, खेल मंत्रालय, आईओए, वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रेलवे, ओजीक्यू, प्रायोजकों और मार्केटिंग एजेंसी आईओएस को समर्थन देने के लिए धन्यवाद देती हूं।
एक ओर जहां भारत की मीरा बाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिला दिया है वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल मेन्स इवेंट में सौरभ चौधरी सातवें स्थान पर रहे।